दोस्तों आप Screenshots के बारे में तो जरुर जानते होंगे कि ये क्या होता है या android मोबाइल में screenshot कैसे लेते हैं ? पर क्या आपको पता है कि android मोबाइल में long screenshot कैसे लेते हैं ।
Long Screenshot क्या होता है ?
Friends जैसा कि अब जानते हैं कि हमारे मोबाइल कीस्क्रीन पर जो भी चल रहा होता है जब हम उसकी फोटो capture करते हैं तो उसे ही स्क्रीनशॉट कहते हैं। बिलकुल उसी तरह से जब हम किसी वेबसाइट या पोस्ट के पुरे के पूरे पेज का स्क्रीनशॉट सिर्फ एक ही फोटो में capture करते है, उसे long screenshot कहते है।
Long screenshot की मदद से हम अपने मोबाइल में किसी भी वेबपेज, पोस्ट या अन्य किसी का भी long स्क्रीनशॉट ले सकते है। long screenshot की लम्बाई हम कितनी भी बढ़ा सकते है।
ये भी पढ़े....
■ किसी भी फोटो पर Password कैसे लगाये ?
■ How To Convert 4G To 5G Phone - 4G Phone ko 5G phone kaise Banaye
जैसे की example के लिए मान लीजिए की आपको facebook पर अपनी किसी पोस्ट का screenshot लेना है जिसमें बहुत सारे कमेंट है, और आप चाहते हैं कि वो सारे के सारे कमेंट्स और आपकी पोस्ट सिर्फ एक ही फोटो में आ जाए तो उस समय long screenshot की मदद से हम ऐसा कर सकते है।
लॉन्ग स्क्रीनशॉट को हम कितना भी लम्बा कर सकते हैं। इसकी आवश्यकता हमें अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग होती है।
तो अभी आप जान गए होंगे कि long screenshot क्या होता है। अभी मैं आपको बता देता हूं कि android मोबाइल के अंदर long screenshot कैसे लेते हैं। तो इसके लिए हमने कुछ स्टेप्स बताये है,इन्हें फॉलो करे।
1. सबसे पहले अपने मोबाइल में Longshot application डाउनलोड करें, ये आपको play store पर मिल जायेगी।
2. उसके बाद जब आप इसे ओपन करेंगे तो ऐसा पेज open होगा।
अभी अगर आपको किसी website का screenshot लेनाहै तो 'Capture web page' पर क्लिक करे, और अगर आप अपने मोबाइल में पहले से लिए गए normal screenshot को जोड़कर long screenshot बनाना चाहते है तो 'Select Images' पर क्लिक करे।
3. Capture Web Page पर क्लिक करने के बाद ऐसापेज open हो जायेगा।
1. यंहा उस वेबपेज का url paste करे।
2. उसके बाद जब वो वेबपेज पूरी तरह से खुल जाए तब 'Set Start Position' पर क्लिक करे और उस पेज को ऊपर की तरफ drag करके वँहा तक ले जाये, जंहा तक काआप screenshot लेना चाहते है।
3. उसके बाद 'Ends here and capture' पर क्लिक कर दे। बस उसके बाद वो long screenshot आपके मोबाइल में save हो जायेगा, आप gallery में check कर सकते है।

No comments